
lok sabha elections 2024
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा अपने-अपने प्रत्याशियों का ऐलान लगातार जारी है। अब कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 7 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में बिहार की 5 और पंजाब की 2 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। कांग्रेस ने बिहार के पश्चिमी चंपारण से मदन मोहन तिवारी, मुजफ्फरपुर से अजय निषाद, महाराजगंज से आकाश प्रसाद सिंह, समस्तीपुर से सन्नी हजारी, सासाराम से मनोज कुमार, होशियारपुर से यामिनी गोमर, फरीदकोट से अमरजीत कौर सहोके को टिकट दिया है।
अजय निषाद को मुजफ्फरपुर से टिकट
कांग्रेस ने भाजपा के बागी नेता और बिहार की मुजफ्फरपुर सीट से सांसद अजय निषाद को भी टिकट दिया है। अजय निषाद मुजफ्फरपुर सीट से भाजपा के टिकट पर 2014 और 2019 में सांसद का चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने भाजपा से इस्तीफा देते हुए कहा था कि उनके साथ धोखा किया गया है। आपको बता दें कि भाजपा ने मुजफ्फरपुर सीट से अजय निषाद का टिकट काटकर राजभूषण चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है।
