छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार करने पहुंचे अमित शाह, बोले- कांग्रेस ने नक्सलियों का किया पालन-पोषण


Loksabha election 2024 Amit Shah came to campaign in Chhattisgarh said Congress nurtured Naxalites- India TV Hindi

Image Source : ANI
छत्तीसगढ़ से कांग्रेस पर अमित शाह ने साधा निशाना

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर दूसरे चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार करने के लिए छत्तीसगढ़ के बेमेतरा पहुंचे। यहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के कारण नक्सलवाद का पालन पोषण किया। 2014 में मोदी जी जब प्रधानमंत्री बने, 10 वर्ष के अंदर पूरे देश से नक्सलवाद समाप्त हुआ। लेकिन छत्तीसगढ़ में बच गया क्योंकि यहां भूपेश काका की पंजा छाप सरकार थी। जब आपने विष्णुदेव साय को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया। 4 महीने के अंदर ही प्रदेश से 90 नक्सलियों को समाप्त किया, 123 लोग अरेस्ट किए गए और सवा दो सौ लोग हथियार छोड़कर शरण में आए।

नक्सलवाद को कर देंगे समाप्त

अमित शाह ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया। गरीबों को पीडीएस का चावल नहीं मिलता था, उसे हमने लोगों तक पहुंचाया। धान का सही मूल्य निर्धारण का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया। सबसे बड़ी उपलब्धि आने वाले दो साल में छत्तीसगढ़ में से नक्सलवाद को हम समाप्त कर देंगे। कांग्रेस पार्टी ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के कारण नक्सलवाद का पालन पोषण करने का काम किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जब प्रधानमंत्री बने तब समग्र देश से नक्सलवाद समाप्त हो गया, लेकिन छत्तीसगढ़ बच गया, क्योंकि यहां पंजा छाप भूपेश बघेल की सरकार थी।

नक्सलियों को अमित शाह की खुली चुनौती

उन्होंने कहा कि जैसे ही जनता ने विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाया और कमल की सरकार बनाई। इसके तुरंत बाद ही हमने 4 ही महीने में 90 नक्सलियों को समाप्त करने का काम किया। 123 लोगों की गिरफ्तारी हुई। सवा 200 लोग हथियार छोड़कर शरण में आए। बता दें कि इससे पहले भी कांकेर की चुनावी रैली में अमित शाह ने नक्सलियों को खुली चुनौती देते हुए कहा था कि वे आत्मसमर्पण कर दें नहीं तो लड़ाई का परिणाम तय है। अगले 2 वर्षों में नक्सलवाद को समाप्त कर दिया जाएगा। बता दें कि अमित शाह यहां चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *