पंजाब कांग्रेस चीफ ने दे दिया बड़ा चैलेंज, क्या इस चुनौती को कबूल करेगी बीजेपी?


Lok Sabha Elections 2024, Lok Sabha Elections, Elections 2024- India TV Hindi

Image Source : PTI FILE
पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और बीजेपी चीफ सुनील जाखड़।

चंडीगढ़: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भारतीय जनता पार्टी को खुली चुनौती दी है। उन्होंने बीजेपी को चैलेंज करते हुए कहा कि वह अपनी राज्य इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ को किसी भी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारें और वह उनके खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि लोग पंजाब में बीजेपी को एक भी सीट नहीं देंगे। मैं बीजेपी को अपने नेता सुनील जाखड़ को पंजाब के किसी भी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए नामांकित करने का निमंत्रण देता हूं। अगर वह ऐसा करना चाहे तो मैं उनके खिलाफ चुनाव लड़ूंगा और जीत हासिल करूंगा।’

आम आदमी पार्टी पर भी बोले पंजाब कांग्रेस के चीफ

I.N.D.I.A. गठबंधन पर बोलते हुए वड़िंग ने कहा, ‘पंजाब की विशिष्ट पहचान के कारण आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन से बचना जरूरी हो गया है। इसे विधिवत स्वीकार किया गया है। पंजाब के सामने मौजूद अनोखी चुनौतियां किसी भी परिस्थिति में आप के साथ किसी सहयोग की संभावना को रोकती है। पंजाब कांग्रेस के नेता और उम्मीदवार AAP नेताओं के साथ मंच साझा नहीं करेंगे। AAP के लोकसभा चुनावों में 13-0 की जीत के दावों के बावजूद, वास्तविकता बिल्कुल अलग कहानी सामने लाएगी।’ उन्होंने कहा कि पंजाब में BJP और AAP के दावों की वास्तविकता की जांच करने का समय आ गया है।

‘केवल कांग्रेस ही लोगों की चिंताओं पर काम कर सकती है’

वड़िंग ने कहा, ‘केवल कांग्रेस पार्टी ही लोगों की चिंताओं पर सही से काम कर सकती है, यह बात मतदाताओं ने भी स्वीकार की है। राहुल गांधी के राष्ट्रव्यापी दौरों ने हमें उन शिकायतों को समझने में सक्षम बनाया है जिन्हें हमारे घोषणापत्र में संबोधित किया गया है। बीजेपी नेताओं के लिए Y-प्लस सुरक्षा से संबंधित एक सवाल का जवाब देते हुए राजा वड़िंग ने कहा, ‘यह एक स्थापित मानदंड प्रतीत होता है कि बीजेपी से जुड़ने पर नेताओं को वाई-प्लस सुरक्षा दी जाती है। बीजेपी शासन में हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं हो सकती हैं, लेकिन पंजाब में इनके नेताओं को स्पष्ट रूप से पर्याप्त सुरक्षा दी गई है।’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *