नहीं देखी होगी इन दो सुपरस्टार्स जैसा याराना, जिनकी मौत की तारीख से लेकर वजह तक रही सेम


firoz khan, vinod khanna- India TV Hindi

Image Source : X
जिगरी दोस्त थे ये दोनों सुपरस्टार्स

बॉलीवुड के कई सितारे सालों से पक्के दोस्त हैं। इनकी दोस्ती की मिसाल पूरी फिल्म इंडस्ट्री में दी जाती है। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर सलमान खान, रणवीर सिंह से लेकर अर्जुन कपूर और काजोल से लेकर करण जौहर तक के नाम शामिल हैं। लेकिन आज हम आपको दो ऐसे सुरस्टार्स की दोस्ती के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी दोस्ती की मिसाल आज तक दी जाती है। इतना ही नहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि इन दोनों की डेथ भी एक ही तारीख को हुई थी वहीं इनकी मौत की वजह भी एक ही थी। जानिए कौन हैं वो दोनों एक्टर?

एक जैसी थी दोनों जिगरी दोस्त की कहानी

हम जिन एक्टर्स की बात कर रहे हैं, वो हैं  विनोद खन्ना और फिरोज खान। दोनों की दोस्ती के खूब चर्चे थे। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में भी काम किया है। दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब प्यार किया था। दोनों ने साथ में जो भी फिल्म की उसे हिट की गारंटी माना जाता था। वहीं पर्दे पर इन दोनों की जोड़ी जितनी हिट थी रियल लाइफ में भी दोनों एक-दूसरे के काफी करीब थे। दोनों एक-दूसरे के जिगरी दोस्त थे। इनकी दोस्ती के उस जमाने में खूब चर्चे हुआ करते थे। दोस्ती के अलावा इनमें खास बात जो है वो दोनों का डेथ। जी हां, आप लोग ये सुनकर चौंक जाएंगे कि दोनों एक्टर्स की डेथ 8 साल के गैप में एक ही तारीख को हुई थी। जहां फिरोज खान का निधन 27 अप्रैल 2009 को हुआ था। वहीं दूसरी तरफ फिरोज के डेथ के 8 साल बाद 27 अप्रैल 2017 को विनोद खन्ना का निधन हुआ था। इतना ही नहीं दोनों का निधन भी एक ही बीमारी की वजह से हुआ था। जहां फिरोज खान लंग कैंसर की वजह से अपनी जिंदगी से जंग हार गए थे। तो वहीं विनोद खन्ना ब्लैडर कैंसर से।

इन फिल्मों में किया साथ काम

बता दें कि फिरोज खान और विनोद खान ने पहली बार फिल्म ‘शंकर शंभु’ के सेट पर मिले थे, जहां से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई थी। इस फिल्म में फिरोज ने शंकर और विनोद ने शंभु का किरदार निभाया था। फिल्मतो सुपरहिट हुई ही इसके साथ ही दोनों की दोस्ती भी चल पड़ी। और देखते ही देखते दोनों एक दूसरे के करीबी दोस्त बन गए। वहीं इसके बाद साल 1980 में आई फिल्म ‘कुर्बानी’ में भी दोनों ने दोस्त का रोल प्ले किया था। इसके बाद दोनों साल 1988 में आई फिल्म ‘दयावान’ में साथ नजर आए थे। 

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *