वड़ा पाव गर्ल के साथ फिर हो गया पंगा, कलेश का यह Video देख लोगों ने कहा- “दीदी को कब तक रुलाओगे यार”


वड़ा पाव गर्ल का लोगों के साथ हुआ विवाद- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL MEDIA
वड़ा पाव गर्ल का लोगों के साथ हुआ विवाद

इंटरनेट सेंशेसन वड़ा पाव गर्ल का एक और वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस बार वीडियो में वे अपनी मां के साथ मिलकर लोगों की एक भीड़ से बहस और झगड़ा करते हुए नजर आ रही हैं। इससे पहले भी उनके कई वीडियो वायरल हो चुके है। वायरल गर्ल चंद्रिका गेरा दीक्षित तब चर्चा में आई थी, जब वह दिल्ली में एक ठेले पर वड़ा पाव बनाकर लोगों को खिलाने का काम शुरू किया। इसके बाद उनके एक वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। जिसमें वह रो-रोकर वड़ा पाव बेचती नजर आई थी। उनका कहना था कि पैसे देने के बावजूद भी एमसीडी उनकी दुकान को हटाने पर तुली हुई है।

वड़ा पाव गर्ल के साथ हो गया भारी कलेश

हाल के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वायरल गर्ल अपनी मां के साथ स्कूटी पर सवार है। इसी बीच कुछ लोगों के साथ उसका विवाद हो जाता है। विवाद में लड़की अपनी मां के साथ, वहां मौजूद लोगों से लड़ाई करते हुए दिख रही है। इधर, बड़ी संख्या में लोगों ने वड़ा पाव गर्ल और उसकी मां को घेर रखा है। मां-बेटी और लोगों के बीच जुबानी जंग तेज चल रही है। अगले पल ही वीडियो में एक जगह वड़ा पाव गर्ल एक अन्य महिला के साथ हाथापाई करते हुए दिखाई दे रही है। बीच सड़क हुए इस ड्रामे को कई लोगों ने अपने फोन के कैमरे में कैद कर लिया। जिसके बाद यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो के वायरल होते ही आई कमेंट्स की बाढ़

वीडियो कब का है और विवाद के पीछे वजह क्या थी। इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। वीडियो देखने के बाद कुछ लोग इसे ड्रामा बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कुछ भी हो ये लड़की मेहनत तो बहुत करती है। दूसरे ने लिखा- जब देखो तब इस लड़की का कोई ना कोई पंगा चल रहा होता है। शायद यह जल्दी फेमस होना का एक तरीका है। तीसरे ने लिखा- दीदी जल्द ही बिग बॉस में नजर आएंगी। वहीं, कुछ अन्य लोगों ने लिखा- ये लड़की वड़ा पाव से ज्यादा आपने बवाल को लेकर फेमस है। 

ये भी पढ़ें:

स्कूटी पकड़ाते ही लड़का लगा बिलबिलाने, ट्रैफिक पुलिस से कहा- प्लीज आंटी छोड़ दो नहीं तो पापा बहुत मारेंगे

राजा बाबू बनकर बीच सड़क पर युवक बना रहा था Reel, अगले ही पल पुलिस ने पकड़ कर बना दिया तीतर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *