HPBoSE 10th 12th results 2024: जल्द जारी होंगे 10वीं और 12वीं के परिणाम, जानें कैसे कर सकेंगे चेक


प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi

Image Source : FILE
प्रतीकात्मक फोटो

HPBoSE 10th 12th results 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अब अपने नतीजों का इंतजार है। उनका यह इंतजार बोर्ड जल्द ही खत्म कर दिया जाएगा। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट के साथ ही बोर्ड उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर लिस्ट सहित अन्य विवरण भी साझा करेगा। हालांकि, इस बात की आधिकारिक जानकारी नहीं है कि नतीजों को कब और किस समय जारी किया जाएगा। 

एक बार घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजों चेक कर सकेंगे। नतीजों को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। 

HPBoSE 10th 12th results 2024 को कैसे कर सकेंगे चेक 

घोषित होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – hpbose.org पर जाएं


चरण 2: इसके बाद होमपेज पर रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।

चरण 3: इसके बाद अपना क्रेडेंशियल जैसे नाम, जन्मतिथि और रोल नंबर दर्ज करें।

चरण 4: इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

चरण 5: आखिरी में भविष्य में उपयोग के लिए परिणाम को सहेजें और डाउनलोड करें।

इस साल, HPBOSE कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से आयोजित की गईं और 28 मार्च को समाप्त हुईं। परीक्षाएं सुबह एक पाली में आयोजित की गईं। वहीं, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 02 मार्च से 21 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थीं।

पिछले साल 12वीं की परिणाम कब हुआ था जारी 

पिछले साल 12वीं कक्षा का परिणाम 20 मई को जारी किया गया था। बोर्ड ने कुल मिलाकर 79.74 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया था। 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 1,03,928 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 83,418 छात्र उत्तीर्ण हुए थे। 

ये भी पढ़ें- कौन सा है भारत का सबसे बड़ा जिला?

NEET UG 2024 के लिए एडमिट कार्ड कब जारी होगा? पढ़ लें ये अपडेट

 

 

 

Latest Education News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *