महाराष्ट्र: ठाकरे गुट को बड़ा झटका, कई बड़े नेता शिंदे गुट में शामिल, जानें सभी के नाम


Maharashtra- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
ठाकरे गुट के कई नेता शिंदे गुट में शामिल

मुंबई: महाराष्ट्र की सियासत में काफी उथल पुथल मची हुई है। ठाकरे गुट को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है और कई नेता शिंदे गुट में शामिल हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, आदित्य ठाकरे का दौरा खत्म हो चुका है और डोंबिवली में उद्धव ठाकरे गुट के पदाधिकारी शिंदे गुट में शामिल हुए हैं।

महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार की घोषणा के बाद से ही इन नेताओं के बीच नाराजगी थी। नाराज नेताओं में डोंबिवली शहर प्रमुख विवेक खामकर, महिला जिला संगठक कविता गावंड, लीना शिर्के सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हैं। अधिकारी मुख्यमंत्री से मिलने के लिए ठाणे स्थित मुख्यमंत्री आवास में दाखिल हुए।

एक ओर जहां ठाकरे समूह की उम्मीदवार वैशाली दरेकर ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है, वहीं दूसरी ओर असंतुष्ट उम्मीदवार शिंदे गुट की शिव सेना में शामिल हुए हैं। 

ठाकरे गुट से शिंदे गुट में शामिल होने वालों के नाम

  • विवेक खामकर – नगर प्रमुख
  • कविता गावंड – महिला जिला संगठक
  • लीना शिर्के – युवा सेना कलेक्टर
  • किरण मोंडकर – उप-नगर आयोजक
  • राधिका गुप्ते – कल्याण पूर्व विधानसभा संगठक
  • राजेंद्र नंदुस्कर – उपनगर संगठक
  • श्याम चौगुले – विभागाध्यक्ष
  • सुधीर पवार – विभागाध्यक्ष
  • शिवराम हल्दनकर – विभागाध्यक्ष
  • नरेंद्र खाड़े – उपविभाग प्रमुख
  • सतीश कुलकर्णी – उप प्रभाग प्रमुख
  • प्रशांत शिंदे – उप प्रभाग प्रमुख
  • प्रसाद चव्हाण – शाखा प्रमुख
  • विष्णु पवार – शाखा प्रमुख
  • मयूर जाधव – शाखा प्रमुख
  • कल्याण से सुनील शर्मा

हालही में जारी किया था पार्टी का मैनिफेस्टो

शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हालही में पार्टी का मैनिफेस्टो जारी किया था। उद्धव ठाकरे ने पार्टी के मैनिफेस्टो को ‘वचन नामा’ नाम दिया था। उद्धव ठाकरे ने मैनिफेस्टो में नौकरी से लेकर आरक्षण को बढ़ाने समेत कई बड़े वादे किए थे। इसके अलावा किसानों और महिलाओं को भी लेकर कई बड़े वादे किए गए थे। 

(इनपुट: कल्याण से सुनील शर्मा) 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *