यूपी: मथुरा से चौंकाने वाला मामला, नाराज होकर प्रेगनेंट महिला छत से लटकी लेकिन हो गया बड़ा हादसा, देखें VIDEO


pregnant woman In mathura- India TV Hindi

Image Source : FILE
प्रेगनेंट महिला छत से नीचे गिरी

मथुरा: यूपी के मथुरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेगनेंट महिला एक मकान की छत से नीचे गिर गई। इस पूरे वाकये का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला रेलिंग में लटकी हुई दिख रही है और फिर नीचे गिर जाती है। 

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला इस बात से नाराज थी कि ससुराल वाले उसे मायके नहीं भेज रहे थे। ऐसे में महिला नाराज होकर छत पर चली गई और वहां से कूदने की धमकी देने लगी। अचानक उसका पैर फिसला और वह रेलिंग से लटक गई। कुछ देर बाद उसके हाथ से रेलिंग भी छूट गई और वह नीचे गिर गई।

मामला मथुरा जनपद के बलदेव थाना क्षेत्र इलाके का है। इस घटना में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मथुरा पुलिस ने एक्स हैंडल पर बताया कि इस संबंध में थाना बलदेव पर अभियोग पंजीकृत है, आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घायल महिला की पहचान 22 साल की प्रियंका वाल्मीकि के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, वह मायके जाने की जिद कर रही थी लेकिन ससुराल वाले उसे ऐसा करने से मना कर रहे थे। फिलहाल महिला का इलाज किया जा रहा है। इस मामले में महिला के ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला मकान की दूसरी मंजिल की रेलिंग से लटकी हुई है और नीचे खड़े लोग चीख-चिल्ला रहे हैं। वहीं दूर से खड़ा होकर कोई शख्स इस पूरे मामले का वीडियो शूट कर रहा है। अचानक महिला का हाथ रेलिंग से छूटता है और वह पहले किसी चीज से टकराती है, फिर नीचे गिर जाती है। इस मामले के बाद इलाके में हड़कंप मच जाता है और लोग इधर-उधर भागने लगते हैं। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *