प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती संग की स्क्वॉट एक्सरसाइज, वीडियो देख क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस


priyanka chopra with malti marie- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
प्रियंका चोपड़ा और मालती मैरी।

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। इन दिनों देसी गर्ल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ को लेकर जबरदस्त लाइमलाइट में बनी हुई हैं। इस बीच पीसी ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपडेट शेयर की। एक्ट्रेस ने अपने हालिया पोस्ट में बताया था कि वह इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुकी है। वहीं हमेशा अपने बिजी शेड्यूल से फ्री होकर फैमिली के साथ एन्जॉय करने वाली प्रियंका ने अपनी बेटी मालती संग एक क्यूट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह स्क्वॉट एक्सरसाइज करते दिखाई दे रही हैं।

देसी गर्ल ने शेयर किए अनदेखे मोमेंट्स​

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ की शूटिंग पूरी होने के बाद एक वीडियो शेयर किया है। इतना ही नहीं उन्होंने शूटिंग के दौरान के कुछ अनदेखे मोमेंट्स भी शेयर किए हैं। इनमें से कुछ में वह कभी सिंगल पोज देती नजर आ रही हैं तो कभी स्टार कास्ट और टीम के साथ मस्ती करते दिखाई दे रही हैं। इन सबके बीच एक्ट्रेस की बेटी मालती मैरी जोनस की क्यूटनेस ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

बेटी मालती संग की स्क्वॉट एक्सरसाइज

प्रियंका ने वीडियो शेयर करते हुए ये भी बताया कि ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ की शूटिंग पूरी हो गई है और करीब एक साल में और मेरी टीम इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। एक्ट्रेस ने वीडियो के कैप्शन में ये भी बताया कि फिल्म को कब और कहां देखा जा सकता है। ओटीटी पर अमेजन प्राइम पर आज रात देखा जा सकता है। वहीं इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और मालती का क्यूट मोमेंट लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा के पास हॉलीवुड के दो प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमे एक ‘सिटाडेल 2’ और ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ है। इसके अलावा अभिनेत्री के पास एक बॉलीवुड फिल्म भी है, जिसका नाम ‘जी ले जरा’ है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाली हैं।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *