‘स्कैम 3’ में करोड़ के घोटाले का होगा खुलासा, नई कहानी के साथ आ रहे हैं हंसल मेहता


Scam 2010 The Subrata Roy Saga- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा

‘स्कैम’ के दो सुपर डुपर हिट सीजन के बाद, हंसल मेहता ने फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट की घोषणा कर दी है। इस बार फोकस सुब्रत रॉय पर होगा और शो का नाम ‘स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा’ होगा। हंसल मेहता ने शो का पहला प्रोमो भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। निर्देशक हंसल मेहता की वेब सीरीज ‘स्कैम 2003’ दर्शकों को खूब पसंद आई थी।  अब लोग इसके तीसरे सीजन को देखने के बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

स्कैम का तीसरा सीजन

निर्देशक हंसल मेहता ने ‘स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा’ की अनाउंसमेंट करते हुए पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘Sc3m वापस आ गया है! स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा, जल्द ही @sonylivindia पर आ रहा है #Scam2010OnSonyLIV’ 

यहां प्रोमो देखें:

स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा

हंसल मेहता ने फिलहाल अपनी मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज ‘स्कैम’ के तीसरे सीजन की स्टार कास्ट को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। वहीं दर्शक ये जानने के लिए बेताब हैं कि ‘स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा’ में लीड स्टार कास्ट कैसी हो सकती है। बता दें की ‘स्कैम’ के तीसरे सीजन में सुब्रत रॉय की कहानी देखने को मिलेगी। हंसल ने अपनी सीरीज ‘स्कैम 1992’ और ‘स्कैम 2003’ के लिए खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। अब वो इसके तीसरे भाग के साथ फिर ओटीटी पर छाने को तैयार हैं।

हर्षद मेहता की अपकमिंग सीरीज

‘स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा’, ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ और ‘स्कैम 2003: द टेल्गी स्टोरी’ के बाद आएगी। हर्षद मेहता की पहली सीरीज में शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल और गिरावट के बारे में दिखाया गया था, जबकि दूसरे में अब्दुल करीम तेलगी के नकली साम्राज्य को दिखाया गया था, स्कैम फ्रेंचाइजी भारत में पैसों की धोखाधड़ी पर बेस्ड इंसीडेंट से रूबरू करती है। आप ‘स्कैम 2010 – द सुब्रत रॉय सागा’ सोनी लिव पर देख सकते हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *