ऐश्वर्या राय ने कांस के दूसरे दिन महफिल में लगाए चार चांद, लुक देख थम जाएंगी निगाहें


Aishwarya Rai walk in dramatic blue gown on Cannes day 2- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय ने चल रहे कांस फिल्म फेस्टिवल में अपने पहले दिन के लुक से खूब लाइमलाइट बटोरीं तो वहीं अब एक्ट्रेस के दूसरे दिन का लुक भी चर्चा में बना हुआ है। अपनी खूबसूरती ही नहीं बल्कि फैशन सेंस के लिए भी दुनियाभर में मशहूर ऐश्वर्या राय ने कांस के दूसरे दिन बहुत ही यूनिक गाउन पहना हुआ था। पिछले 22 साल से कांस फिल्म फेस्टिवल में अपने स्टाइल और डिफरेंट आउटफिट से लोगों का दिल जीतने वाली भारतीय अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का दूसरे दिन का लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एकदम नए लुक में नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या ने कांस के सेकंड डे अपीयरेंस में सिल्वर और ब्लू कलर का गाउन पहना था, जिसमें वह बला की खूबसूरत दिख रही हैं।

ऐश्वर्या राय ने कांस के दूसरे दिन बिखेरा जलवा

दुनियाभर में अपनी शानदार एक्टिंग, खूबसूरती और आंखों के लिए मशहूर ऐश्वर्या राय ने 77वें एनुअल कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपने हुस्न का जमकर जलवा बिखेरा है। कांस 2024 से उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुई हैं। वहीं पहले दिन मोनोक्रोमैटिक गाउन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने वाली ऐश्वर्या राय ने कांस के दूसरे दिन अपने सिल्वर और ब्लू कलर के यूनिक गाउन में अपनी अदाओं से एक बार फिर महफिल लूट ली। एक हाथ में चोट लगे होने के बावजूद ऐश्वर्या राय बच्चन ने रेड कार्पेट पर अपने लुक्स से सभी को दीवाना बना दिया।

Aishwarya Rai walk in dramatic blue gown on Cannes day 2

Image Source : REUTERS

ऐश्वर्या राय ने कांस के दूसरे दिन महफिल में लगाए चार चांद

ब्लू-सिल्वर गाउन में ऐश्वर्या राय ने ढाया कहर

ऐश्वर्या राय की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। कांस फिल्म फेस्टिवल 2024 के दूसरे दिन एक्ट्रेस ने जो सिल्वर और ब्लू कलर का शिमरी बॉडी हगिंन गाउन पहना हुआ था। बता दें कि उस गाउन में बॉटम से फिशकट किया गया था। गाउन को फ्लफी टच दिया गया था। इस गाउन में एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरत अदाओं से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने अपने बालों को वेवी कर्ल्स के साथ ओपन रखा था। वहीं अपने इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने मिनिमल जूलरी कैरी की थी।

कांस फिल्म फेस्टिवल का होगा खत्म

पिछले 22 सालों से ऐश्वर्या राय बच्चन लगातार कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी हुई हैं। हर बार वह अपने अलग-अलग लुक्स और स्टाइल से फैंस को इम्प्रेस करती आ रही हैं। बता दें कि 14 मई को फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में 77वें एनुअल कांस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हुई थी और ये इवेंट 25 मई तक चलेगा।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *