कियारा आडवाणी पहली बार बनीं कांस का हिस्सा, हाई स्लिट गाउन में दिखाया किलर लुक


Kiara Advani Cannes 2024 Look- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
कियारा आडवाणी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी कांस फिल्म फेस्टिवल 2024 में अपने धमाकेदार स्टाइल और लुक के साथ डेब्यू करने को तैयार हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी फ्रेंच रिवेरा पहुंच गई हैं। ‘कबीर सिंह’ स्टार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टाइलिश पोस्ट डाला, जिसमें उनका बहुत ही प्यारा लुक देखने को मिल रहा है। रेड कार्पेट पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरने से पहले कियारा आडवाणी ने अपने लुक की झलक फैंस के साथ शेयर की है। वहीं, एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने जैसे ही रेड कार्पेट पर धांसू एंट्री मारी तो उनके लुक पर हर किसी की निगाहें थम गईं।

कियारा आडवाणी का कांस 2024 डेब्यू

कांस 2024 डेब्यू के पहले कियारा आडवाणी ने एक वीडियो शेयर किया जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस थाई-हाई स्लिट वाली आइवरी क्रेप बैक सैटिन ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। बता दें कि उनका य़े आउटफिट प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया है। वीडियो की शुरुआत अभिनेत्री एक कार से बाहर आती है और शानदार पोज देते हुए नजर आती हैं। लोग उनकी खूबसूरती और फैशन स्टाइल की सोशल मीडिया पर तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं।

कियारा आडवाणी का कांस 2024 का लुक

कांस फिल्म फेस्टिवल 2024 में कियारा आडवाणी का लुक देख आप भी एक्ट्रेस के फैन हो जाएंगे। कियारा आडवाणी के लुक की बात करे तो उन्हें इस वीडियो में व्हाइट हाई स्लिट गाउन में देखा जा सकता है, जिसमें डीप नेकलाइन है। उन्होंने मैचिंग ईयररिंग्स और हील्स के साथ अपने लुक को पूरा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कियारा आडवाणी बेहद ही स्टाइलिश अंदाज में में नजर आ रही हैं, जिस पर फैंस फिदा हो गए हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होती वायरल हो गया।

कांस 2024 में बॉलीवुड स्टार का जलवा

ऐश्वर्या राय बच्चन, शोभिता धूलिपाला, कियारा आडवाणी और अदिति राव हैदरी समेत कई भारतीय अभिनेत्रियां भी कांस 2024 का हिस्सा बनी हैं। इस बीच वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी की झोली में राम चरण की ‘गेम चेंजर’ सहित कई फिल्में हैं। वाईआरएफ की ‘वॉर 2’ और रणवीर सिंह की ‘डॉन 3’भी इस लिस्ट में शामिल है।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *