दिल्ली का तापमान।
देश की राजधानी दिल्ली में बीते कई दिनों से गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। हालांकि, बुधवार को दिल्ली के मुंगेशपुर में तापमान 52 डिग्री सेल्सियस से अधिक जाने के खबर ने सभी को हैरान और डरा कर रख दिया। ये दिल्ली में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान था। हालांकि, अब भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने बताया है कि बुधवार को मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान का अपडेट सेंसर या लोकल फैक्टर में गलती के कारण हो सकता है।
IMD ने क्या कहा?
मौसम विज्ञान विभाग ने इस मामले में एक आधिकारिक प्रेस विज्ञाप्ति जारी की है। आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली के मुंगेशपुर में 52 डिग्री सेल्सियस से अधिक का अधिकतम तापमान सेंसर या स्थानीय कारक में त्रुटि के कारण से हो सकता है। आईएमडी ने बताया है कि वह इस मामले का संज्ञान लेकर डेटा और सेंसर की जांच कर रहा है।