भीषण गर्मी से हाल बेहाल, ओडिशा में 10, राजस्थान में 5 और झारखंड में 4 की मौत


गर्मी से हाल बेहाल।- India TV Hindi

Image Source : PTI
गर्मी से हाल बेहाल।

उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में भीषण गर्मी से हाल बेहाल है। लू के थपेड़ों ने लोगों की हालत खराब दी है। दिल्ली एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा और पश्चिमी यूपी आदि में तो तापमान हर रोज रिकॉर्ड तोड़ रहा है। इस बीच भीषण गर्मी के कारण कई राज्यों में लोगों की मौत की खबर भी सामने आ रही है। 

ओडिशा में 10 की मौत

ओडिशा के राउरकेला शहर में गुरुवार को भीषण गर्मी के संदिग्ध प्रकोप से दस लोगों की मौत हो गई है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान चरम पर है। सरकारी अस्पताल की प्रभारी डॉक्टर के मुताबिक, केवल दो बजे से छह घंटे की अवधि में मौत के ये 10 मामले सामने आए। आठ लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई, वहीं बाकी दो ने यहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

झारखंड में 4 की मौत

भीषण गर्मी के कारण लोगों की मौत का तीसरा मामला झारखंड के पलामू से आया है। पलामू जिले में भीषण गर्मी के लक्षणों से एक महिला समेत कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है। इनमें से तीन लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, 1 की मौत अस्पताल के बाहर हुई। ये सभी भीषण गर्मी से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे।

राजस्थान में 5 की मौत

भीषम गर्मी से राजस्थान में लू से अब तक पांच लोगों की मौत हुई है। राज्य सरकार ने भी खुद इस बात को माना है। राज्य के निदेशक (जन स्वास्थ्य) डॉ.रवि प्रकाश माथुर ने कहा, ‘‘राज्य में लू के कारण अब तक पांच मौतें हुई हैं। हालांकि, अधिकारी का कहना है कि तेज गर्मी के दौरान गंभीर बीमारियों एवं अन्य कारणों से भी मौतें हो जाती हैं। प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें तापघात/हीटस्ट्रोक से मृत्यु नहीं माना जा सकता। 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *