राम कृपाल यादव
पटना के मसौधी के टेनरी गांव में रामकृपाल यादव की गाड़ी के सामने एक युवक ने फायरिंग की। हालांकि, गोली रामकृपाल को नहीं लगी और वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। रामकृपाल यादव भारतीय जनता पार्टी के बने नेता और सांसद हैं। पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 में पाटलिपुत्र से उम्मीदवार बनाया है। सातवें चरण के मतदान के बाद उनके ऊपर फायरिंग की गई है।
पाटलिपुत्र में लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और आखिरी चरण में एक जून को मतदान हुआ। मतदान के बाद ही बीजेपी उम्मीदवार पर हमला किया गया, लेकिन वह सुरक्षित रहे।
तिनेरी बूथ से लौटते समय हुई घटना
सातवें चरण का मतदान खत्म होने के बाद देर शाम रामकृपाल यादव पटना के तिनेरी बूथ से लौट रहे थे। उनके साथ तिनेरी के कुछ युवक भी साथ में थे। जब वह मठिया गांव के पास पहुंचे तब मठिया के लोगों ने उनपर हमला कर दिया। हमले में तिनेरी के एक युवक का सर फूटा है। वहीं गोलीबारी की भी घटना हुई है। यह घटना शाम में छह बजे के आसपास की बताई जा रही है।