हिमाचल प्रदेश में कौन होगा विजयी
Himachal Pradesh Exit Poll 2024: हिमाचल प्रदेश में आज चार लोकसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हुआ। इसके साथ ही प्रदेश की छह विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ है। हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिली है। मंडी सीट इस बार हॉट सीट बनी हुई है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की कंगना रनौत और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कैंडिडेट विक्रमादित्य सिंह इस सीट से आमने-सामने हैं।
बता दें कि छह विधानसभा सीटों के लिए भी उपचुनाव हुआ है क्योंकि हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष ने सभी 6 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था और ये सीटें खाली हो चुकी थीं, इसलिए इन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। बता दें कि इन सभी छह सीटों के सभी विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे और भाजपा ने इन्हें तुरंत अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया था। इन बागी विधायकों के नाम- राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, इंदर दत्त लखनपाल, रवि ठाकुर, चैतन्य शर्मा और दविंदर भुट्टो हैं। इन्हें सुजानपुर, धर्मशाला, बड़सर, लाहौल-स्पीति, गगरेट और कुटलेहड़ विधानसभा सीटों से भाजपा ने टिकट दिया है और अब एग्जिट पोल का क्या अनुमान है जानते हैं।
हिमाचल प्रदेश – 4 लोकसभा सीट
भाजपा- 3-4
कांग्रेस 0-1