साक्षी के स्टाइल और जीवा की स्माइल ने जीत लिया फैंस का दिल, माही की फैमिली की इन तस्वीरों को देख नहीं भरेगा मन


MS dHONI, Sakshi dhoni, jeeva- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
माही की फैमिली की इन तस्वीरों को देख नहीं भरेगा मन

आईपीएल 2024 खत्म होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने परिवार के साथ यूरोप टूर पर हैं। बताया जा रहा है कि धोनी, अपनी वाइफ साक्षी और बेटी जीवा के साथ इटली के पलेरमो शहर में छुट्टियां मनाने गए हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में धोनी की वाइफ अपने स्टाइल की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ धोनी की बेटी जीवा अपनी स्माइस से लोगों का दिल जीतती नजर आ रही हैं। 

साक्षी के लुक की हो रही चर्चा

यूरोप वेकेशन की तस्वीरें साक्षी धोनी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर कुल आठ तस्वीर शेयर की हैं।इन तस्वीरों में आप इटली की खूबसूरती को बखूबी देख सकते हैं। हां वो बात अलग है कि तस्वीरों में लोगों का ध्यान इटली की खूबसूरतू पर न जाकर साक्षी की खूबसूरती और जीवा की क्यूटनेस पर टिकी रह गई। इन तस्वीरों में साक्षी धोनी बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रही हैं। किसी तस्वीर में वह पिंक ड्रेस में  धोनी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं, तो किसी तस्वीर में व्हाइट नेट वाली ड्रेस में अपनी अदाएं बिखेरती दिख रही हैं। साक्षी की खूबसूरती के अलावा लोग इन तस्वीरों को देखने के बाद जीवा की क्यूटनेस की भी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में जीवा अपने पापा धोनी की तरफ देखते हुए स्माइल करती नजर आ रही हैं। उनकी इस क्यूट सी स्माइल को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

धोनी का दिखा नया हेयरस्टाइल

इसके अलावा साक्षी ने तस्वीरों में समुद्र किनारे का मनमोहक सनसेट का नजरा भी दिखाया है और फैमिली के साथ खाना खाने की तस्वीर भी शेयर की है। वहीं इन तस्वीरो को देखने के बाद फैंस धोनी के लुक की भी खूब चर्चा कर रहे हैं। इन तस्वीरों में धोनी का नया हेयरस्टाइल देखने को मिल रहा है, जिसमें वो काफी कूल दिखाई दे रहे हैं। धोनी की फैमिली संग ये तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। 

 

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *