न घिसने न रगड़ने की जरूरत, मिनटों में साफ करें बाथरूम की गंदी टाइल्स, इन छिलकों का करें इस्तेमाल


Bathroom Tiles Cleaning- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
Bathroom Tiles Cleaning

बाथरूम की सफाई करना वाकई मुश्किल काम लगता है। हालांकि गंदा बाथरूम देखकर भी मन खराब हो जाता है। इसलिए हफ्ते में कम से कम एक बार बाथरूम की डीप क्लीनिंग करना जरूरी हो जाता है। बाथरूम को साफ करने में घंटों फर्श को रगड़ना पड़ता है। जो सबसे टफ काम लगता है। हालांकि बाथरूम साफ करने के लिए मार्केट में कई तरह के केमिकल मिल जाते हैं, लेकिन कई बार लोगों को इन केमिकल्स से एलर्जी होती है। ऐसे में आप कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर बाथरूम की गंदी टाइल्स को चमका सकते हैं। खास बात ये है कि इस केमिकल का लगाने के बाद आपको बाथरूम की गंदी पड़ी टाइल्स को घिसने और रगड़ने की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको सिर्फ एक घोल बनाना है और उसे बाथरूम में फैलाकर टाइल्स को साफ करना है। जानिए क्या है ये बाथरूम टाइल्स क्लीनिंग हैक्स?

बाथरूम की टाइल्स कैसे साफ करें?

  • इसके लिए आप करीब 5-6 नींब के छिलकों का इस्तेमाल करें। नींबू का रस निकालने के बाद जो छिलके बचते हैं उनका उपयोग करना है।

  • छिलकों में थोड़ा नमक और पानी डालकर मिक्सी में अच्छी तरह से ग्राइंडर कर लें।

  • इसका एक सॉल्यूशन बना लें और करीब 3-4 बड़ा चम्मच मिश्रण ले लें। 

  • इसमें थोड़ा हार्पिक या कोई दूसरा बाथरूम क्लीनर मिक्स करके पेस्ट बना लें।

  • इसे बाथरूम की टाइल्स पर लगा लें और फिर अच्छी तरह से लगाकर छोड़ दें।

  • 15 मिनट के बाद आप हाथों पर ग्लब्स पहन लें और फिर इसे हल्के हाथ से सिर्फ रगड़ते जाएं।

  • इससे बाथरूम की टाइल्स एकदम क्लीन हो जाएंगी और बाथरूम नए जैसा चमकने लगेगा। 

  • खास बात ये है कि इससे बाथरूम में स्मैर बहुत अच्छी आएगी और आपका कमरा भी महकने लगेगा।

  • आप चाहें तो नमक और नींबू के छिलकों के साथ थोड़ा बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं

  • बेकिंग सोडा का इस्तेमाल घर की साफ-सफाई के लिए किया जाता है 

  • इससे बाथरूम की सफाई भी आसानी से की जा सकती है।

 

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *