मोदी कैबिनेट 3.0 में इन 6 महिलाओं को मिली जगह, 71 सांसदों ने मंत्री पद की ली शपथ


मोदी कैबिनेट में निर्मला सीतारमण- India TV Hindi

Image Source : PTI
मोदी कैबिनेट में निर्मला सीतारमण

Narendra Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी ने आज लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी के साथ 71 सांसदों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। इनमें से कई नेता ऐसे हैं, जिन्होंने मोदी के पहले और दूसरे कार्यकाल में भी कैबिनेट में शामिल हुए थे, जबकि ऐसे कई चेहरे भी हैं, जिन्हें पहली बार शामिल किया गया है। इन 71 मंत्रियों में से 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार और 36 ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली है। इस बार मोदी कैबिनेट में 6 महिलाओं को जगह मिली है। आइए जानते हैं, किन महिला सांसदों को मोदी कैबिनेट 3.0 में शामिल गया है-  

  1. मोदी कैबिनेट में एक बार फिर निर्मला सीतारमण को शामिल किया गया है। उन्होंने पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में वित्त मंत्री का पदभार संभाला।
  2. अन्नपूर्णा देवी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। अन्नपूर्णा देवी को झारखंड में ओबीसी वर्ग का बड़ा चेहरा माना जाता है। ये कोडरमा सीट से बीजेपी सांसद हैं और दूसरी बार मंत्री बनी हैं।
  3. अपना दल (सोनेलाल) की मुखिया अनुप्रिया पटेल ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। वह मिर्जापुर लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार सांसद चुनी गई हैं। मोदी सरकार में पहले भी मंत्री रह चुकी हैं।
  4. बेंगलुरु उत्तर लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित सांसद शोभा करंदलाजे ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली है। लगातार तीसरी बार सांसद बनीं। पूर्व सीएम येदियुरप्पा की करीबी मानी जाती हैं। पूर्व की सरकार में भी मंत्री थीं।
  5. सावित्री ठाकुर ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। मध्य प्रदेश की धार लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद हैं। केंद्र में पहली बार मंत्री बनाई गई। धार से 2014 के बाद 2024 में दूसरी बार सांसद बनी हैं।
  6. गुजरात की भावनगर सीट से पहली बार सांसद नर्वाचित नीमुबेन बंभानिया ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली।  भावनगर की मेयर रही हैं। 

बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के पांच दिन बाद देश को नई सरकार मिल गई है। प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार शपथ ग्रहण किया है। पीएम मोदी के बाद राजनाथ सिंह ने शपथ ली। तीसरे नंबर पर अमित शाह ने कैबिनेट मंत्री के पद की शपथ ली। 2019 में भी शपथ ग्रहण करने का क्रम ऐसा ही रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली।

ये भी पढ़ें- 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *