नागपुर में बस की टक्कर से ऑटो के परखच्चे उड़े
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में भीषण हादसा हुआ है। ऑटो और बस के बीच टक्कर में सेना के 2 जवानों की मौत हो गई है और 7 लोग घायल हुए हैं, जिसमें 6 आर्मी के हैं। हादसा नागपुर के कन्हान पुल पर हुआ। ऑटो और बस में ये टक्कर आमने सामने हुई, जिसमें ऑटो के परखच्चे उड़ गए।
क्या है पूरा मामला?
नागपुर के कन्हान पुल पर एक ऑटो और ट्रैवलर बस के बीच भिड़ंत हो गई। इसमें 2 जवानों की मौत हो गई। 6 जवानों और एक ड्राइवर का इलाज जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो में ड्राइवर सहित 9 लोग सवार थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कामठी में गार्ड रेजीमेंट सेंटर के आठ जवान ऑटो रिक्शा में यात्रा कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार बस ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। न्यू कामठी पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।