Skin care tips
अगर आपकी उम्र 40 को पार कर रही है तब तो आपको अपनी स्किन की केयर के साथ कोई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। सुबह के समय तो लोग फिर भी स्किन की केयर करते हैं लेकिन रात में बहुत कम लोग ही अपने चेहरे की देखभाल करते हैं। इस कारण से भी बहुत कम उम्र में ही एजिंग लोगों पर हावी होती है। इसलिए रात को बिस्तर पर जाने से पहले अगर आप कुछ शानदार ब्यूटी टिप्स को फॉलो करती हैं, तो इससे आपकी स्किन को कई फायदे मिल सकते हैं।
सोने से पहले इन टिप्स को करें फॉलो:
-
मेकअप निकालकर सोएं: रात को सोने से पहले अपना मेकअप निकला कर सोएं।
-
ठंडे पानी से चेहरा धोएं: सोने से पहले अपने चेहरे को हमेशा ठंडे पानी से जरूर धोएं। ऐसा करने से आपके चेहरे पर मौजूद बैक्टीरिया और गंदगी साफ हो जाएंगे, जिसके बाद आप काफी फ्रेश और ताजा महसूस करेंगी। इसके अलावा रात को ठंडे पानी से चेहरा धोने पर नींद भी काफी सुकून भरी आती है।
-
मॉइस्चराइजर लगाएं: अपने नाइट स्किन केयर रूटीन में स्किन को मॉइस्चराइजर करना न भूलें। यह आपकी त्वचा को हाइड्रेट करता है। नाइट क्रीम आपकी स्किन की बढ़ती उम्र को भी कम करने में सहायक होती है।
-
चेहरे का करें मसाज: रात को सोने से पहले अपने चेहरे एक मसाज करें।
-
अंडर आई क्रीम लगाएं: रात को सोने से पहले आंखों के आसपास अंडर आई क्रीम लगाएं। खासकर जो लोग मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर पर अपना घंटों समय बिताते हैं। उनके लिए अंडर आई क्रीम लगाना बेहद जरूरी है।