NEET विवाद को लेकर कांग्रेस का सभी राज्य मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन


Congress- India TV Hindi

Image Source : FILE
कांग्रेस प्रदर्शन

नई दिल्ली:  NEET विवाद को लेकर कांग्रेस आज सभी राज्यों के मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली से लेकर लखनऊ और जयपुर से लेकर जम्मू तक कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर हैं। कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस की बैरिकेडिंग पार करके आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरानपुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की भी हुई।

राजधानी दिल्ली में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिवेन्द्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।  पार्टी कार्यकर्ता NEET परीक्षा को कैंसिल कर दुबारा परीक्षा करवाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी दफ्तर की ओर मार्च भी किया लेकिन पुलिस की भारी तैनाती के बीच में उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

इससे पहले कल भी भारतीय युवा कांग्रेस ने NEET  परीक्षा के मुद्दे को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास के निकट प्रदर्शन किया था। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी.ने कहा कि नीट परीक्षा में ‘घोटाला सिर्फ छात्रों के साथ धोखा नहीं, बल्कि देश के भविष्य के साथ धोखा है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘धर्मेंद्र प्रधान ने जानकारी के बाबजूद देश को गुमराह किया था कि ‘‘नीट का पेपर लीक नहीं हुआ’’। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का न सिर्फ इस्तीफा होना चाहिए बल्कि उनसे पूछताछ भी होनी चाहिए। ’’ 

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद ने कहा कि एनटीए शक के घेरे में है। कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने भी यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने के खिलाफ यहां शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। एनएसयूआई का कहना है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान उसके सदस्यों को हिरासत में लिया गया। 

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *