लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जानें क्या है अपडेट


लालकृष्ण आडवाणी।- India TV Hindi

Image Source : ANI
लालकृष्ण आडवाणी।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को बुधवार की रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में  भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, आडवाणी को ओल्ड एज रिलेटेड प्रॉब्लम की वजह से एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें फिलहाल एम्स के जरियाट्रिक डिपार्टमेंट के डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। 

कैसी है तबीयत?

लाल कृष्ण आडवाणी के परिवार ने उनकी हालत को लेकर अपडेट जारी किया है। आडवाणी के परिवार ने बताया है कि फिलहाल आडवाणी जी की तबियत ठीक है। फिलहाल उन्हें हॉस्पिटल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। 

इसी साल मिला था भारत रत्न

आडवाणी को इसी साल भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उन्होंने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया था और कहा था कि यह न केवल उनका, बल्कि उनके आदर्शों और सिद्धांतों का भी सम्मान है। (रिपोर्ट: अनामिका)

ये भी पढ़ें- ‘आधी रात को गिरफ्तार कर लाठी-डंडों से इतना पीटा कि…’ शिवराज ने सुनाया इमरजेंसी का दर्द

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह के आवास पर बैठक, नड्डा, सैनी और खट्टर रहे मौजूद

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *