झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से मिली जमानत, जल्द जेल से आएंगे बाहर


झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - India TV Hindi

Image Source : FILE-PTI
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने कथित जमीन घोटाले में गिरफ्तार किए गए हेमंत सोरेन को आज जमानत दे दी। 13 जून को कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सोरेन कई महीनों से जेल में बंद हैं। जमानत मिलने के बाद अब वे जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे। वह आज शाम तक या कल तक जेल से बाहर निकल जाएंगे। 

ईडी ने 31 जनवरी को किया था गिरफ्तार

ईडी ने हेमंत सोरेन को इसी साल 31 जनवरी को कथित जमीन घोटाले में गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने हेमंत सोरेन की जमानत याचिका का विरोध किया था। ईडी का कहना था कि जमानत से जांच प्रभावित हो सकती है। हालांकि कोर्ट ने ईडी की बात नहीं मानी और जमानत दे दी। इससे पहले सोरेन की जमानत याचिका निचली अदालत से खारिज हो गई थी।

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *