स्पाइसजेट और इंडिगो ने दिल्ली से रद्द की उड़ानें, खराब मौसम और टर्मिनल-1 में हादसे के चलते लिया फैसला


रद्द की गई उड़ानें- India TV Hindi

Image Source : सांकेतिक तस्वीर
रद्द की गई उड़ानें

दिल्ली में देर रात से बारिश हो रही है। खराब मौसम के चलते स्पाइसजेट और इंडिगो ने दिल्ली के टर्मिनल 1 से अपनी उड़ानेंस दोपहर 2 बजे तक रद्द कर दी हैं। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 में छत का एक हिस्सा टूट कर नीच गिर गया। इसके चलते टर्मिनल-1 को आंशिक रूप से बंद कर दिया गया है। उड़ानों को रद्द किए जाने पर स्पाइसजेट ने असुविधा के लिए माफी मांगी है।

साथ ही वैकल्पिक विकल्पों या टिकट के पैसा वापसी के लिए दो नंबर भी जारी किए गए हैं। स्पाइसजेट ने +91 (0)124 4983410, +91 (0)124 7101600 ये दो नंबर जारी करते हुए कहा कि हमसे संपर्क करें और ज्यादा जानकारी के लिए स्पाइसजेट.कॉम और ताजा अपडेट के लिए स्पाइसजेट के सोशल मीडिया चैनलों पर भी नजर बनाए रखें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *