नोरा फतेही के ‘जालिमा…’ का ये है ओरिजनल वर्जन, सुन नाचने पर हो जाएंगे मजबूर


नोरा फतेही के 'जालिमा...' का ये है ओरिजनल वर्जन- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
नोरा फतेही के ‘जालिमा…’ का ये है ओरिजनल वर्जन

‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का पॉपुलर गाना ‘जालिमा कोका कोला’ आज भी पार्टी में बजाया जाता है। इस गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी। वहीं नोरा फतेही ने इस गाने में अपने डांस मूव्स से सभी का दिल जीत लिया था। वहीं आज हम ‘जालिमा…’ गाने के ओरिजनल वर्जन के बारे में कुछ ऐसा बताने वाले हैं जिसे जाने के बाद आपको भी विश्वास नहीं होगा। हालांकि इस गाने को सिर्फ तीन दिनों में 40 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, लेकिन ये ट्रैक आज भी सुन लोग नाचने से खुद को रोक नहीं पाते हैं।

जालिमा कोका कोला का ओरिजनल वर्जन

नोरा फतेही के पॉपुलर डांस नंबर में से एक ‘जालिमा कोका कोला’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। 3 साल पहले रिलीज हुआ ये गाना एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है और तनिष्क बागची ने संगीत दिया है। वहीं अब इस गाने का ओरिजनल वर्जन तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि ये गाना एक फोक सॉन्ग है, जिसे साल 1986 में रिलीज हुई एक पाकिस्तानी फिल्म से लेकर रीक्रिएट किया गया था।  ‘जालिमा कोका कोला’ का ओरिजनल वर्जन बहुत ही बेहतरीन है, जिसे सुन आपका मन भी खुश हो जाएगा।

पाकिस्तानी सिंगर नूरजहां के इस गाने को किया कॉपी

बॉलीवुड के सुपरहिट गानों में शामिल ‘जालिमा कोका कोला’ दरअसल एक फोक सॉन्ग है, जिसे साल 1986 में रिलीज हुई पाकिस्तानी फिल्म ‘चैन ते सूरमा’ के ‘जालिमा’ से रीक्रिएट किया गया। खास बात ये है कि उस वक्त की दिग्गज पाकिस्तानी सिंगर नूरजहां ने इस गाने को गाया था। नूरजहां ने पंजाबी फिल्म ‘चैन ते सूरमा’ के लिए इस गाने को रिकॉर्ड किया था। हालांकि नोरा फतेही के इस गाने में पूरा ट्रैक कॉपी नहीं किया गया है, लेकिन तनिष्क बागची और गीतकार वायु ने गाने के कोरस को बरकरार रखा है।

नोरा फतेही के डांस मूव्स

‘जालिमा…’ एक्ट्रेस और डांसर नोरा के मूव्स देख हर कोई उनके डांस का दीवाना बन जाएगा। बताते चलें कि ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ 1971 की भारत-पाक युद्ध की घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में अजय देवगन ने IAF स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक की भूमिका निभाई है। फिल्म में अजय के अलावा नोरा फतेही के साथ संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, एमी विर्क और शरद केलकर भी दिखाई दिए थे।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *