डोडा जिले में आतंकियों ने सेना पर किया हमला, एक अधिकारी सहित 5 जवान घायल


आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी।- India TV Hindi

Image Source : ANI
आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी।

जम्मू: डोडा जिले के एक जंगली क्षेत्र में सोमवार रात आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी समेत पांच सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने रात करीब पौने आठ बजे देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। 

अधिकारियों ने बताया कि 20 मिनट से अधिक समय तक चली गोलीबारी में एक अधिकारी सहित चार सैन्यकर्मी और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सेना ने कहा कि अतिरिक्त सैनिकों को क्षेत्र में भेजा गया है तथा अंतिम जानकारी आने तक अभियान जारी था। अधिकारियों के अनुसार इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद अभियान शुरू किया गया था। पुलिस के एक प्रवक्ता ने मुठभेड़ की पुष्टि की, लेकिन कहा कि और विवरण का इंतजार है। सेना की 16वीं कोर, जिसे व्हाइट नाइट कोर के नाम से भी जाना जाता है उसने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट में कहा, “क्षेत्र में अतिरिक्त सैनिक भेजे गए हैं, अभियान जारी है।” 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *