क्या ईशान किशन के लिए बंद हैं टीम इंडिया के दरवाजे? श्रीलंका सीरीज के लिए इस वजह से नहीं मिली जगह


Ishan Kishan- India TV Hindi

Image Source : GETTY
ईशान किशन को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में नहीं मिली जगह।

IND vs SL Series: भारतीय टीम को अब श्रीलंका का दौरा करना है जहां पर उसे पहले 3 मैचों की टी20 और उसके बाद इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस दौरे को लेकर बीसीसीआई ने 18 जुलाई की शाम को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया, जिसमें टी20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को जहां कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है तो वहीं वनडे सीरीज में रोहित शर्मा सहित सभी सीनियर खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देंगे। वनडे सीरीज के लिए घोषित हुई टीम में जहां श्रेयस अय्यर अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब हुए हैं तो वहीं ईशान किशन को एकबार फिर से नजरअंदाज किया गया है।

घरेलू क्रिकेट में खेलना ईशान किशन को पड़ रहा भारी

ईशान किशन को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिलने के पीछे एक बड़ा कारण उनका सिर्फ आईपीएल में ही खेलना माना जा रहा है। इसी के चलते उन्हें टीम इंडिया के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट से भी बाहर कर दिया गया था। ईशान के साथ उस श्रेयस अय्यर भी बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट से बाहर हो गए थे, लेकिन अय्यर को बाद में शामिल कर लिया गया था। वहीं ईशान के चयन ना होने के पीछे की एक बड़ी वजह टीम में ऋषभ पंत की वापसी भी मानी जा रही है जिसमें लिमिटेड ओवर्स में पंत के अलावा केएल राहुल और संजू सैमसन विकेटकीपर की भूमिका में ईशान से काफी आगे चल रहे हैं।

रियान को मिला घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन का इनाम

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में रियान पराग को भी जगह मिली है जिसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से जारी किए गए बयान में साफ कहा गया कि बोर्ड आगामी घरेलू क्रिकेट नए सीजन 2024-25 में खिलाड़ियों के उपलब्धता और उनके भागीदारी पर पूरी तरह से नजर रखेगा। इससे साफ पता चलता है कि चयनकर्ता घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शन को अहमियत दे रहे हैं जिसमें पराग ने पिछले साल हुई विजय हजारे ट्रॉफी में असम की टीम से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था जहां उनके बल्ले से 7 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी। हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल में हुई टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले अभिषेक शर्मा और रुतुराज गायकवाड़ को श्रीलंका दौरे पर खेली जाने वाली दोनों फॉर्मेट की सीरीज में से किसी भी टीम में जगह नहीं मिली है।

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम का स्क्वाड

टी20 टीम – सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।

वनडे टीम – रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

ये भी पढ़ें

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच के लिए हो जाइए तैयार, यहां देखें पूरा शेड्यूल और सभी टीमों का स्क्वाड

ओलंपिक में आखिरी बार 124 साल पहले खेला गया था क्रिकेट, फ्रांस ने जीता सिल्वर, इस देश के नाम रहा गोल्ड

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *