मध्य प्रदेश: रीवा में गुस्साए पिता ने लाइसेंसी बंदूक से बेटे को मारी गोली, हॉस्पिटल में किया गया एडमिट


Angry father shoots son- India TV Hindi

Image Source : REPRESENTATIVE PIC
पिता ने लाइसेंसी बंदूक से बेटे को मारी गोली

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा में एक गुस्साए पिता ने अपने ही बेटे को गोली मार दी। घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों ने बेटे को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अचानक घटी घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। 

क्या है पूरा मामला?

रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र में एक गंभीर वारदात हुई। यहां एक पिता ने अपने ही बेटे पर बंदूक से फायरिंग कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक, पिता और पुत्र के बीच मामूली विवाद हुआ था, जिसके बाद पिता का पारा सातवें असमान में चढ गया और उसने घर पर रखी लाइसेंसी बंदूक से अपने बेटे पर फायरिंग कर दी। बंदूक से निकली गोली बेटे के पैर में जा लगी। जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। 

पिता की पहचान बुढ़िया गांव के रजनीश सिंह के रूप में हुई है। बेटे का नाम रोशन सिंह है। दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पहले काफी देर तक कहासुनी हुई, उसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने फायर झोंक दिया। 

पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार

गोली चलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य दौड़कर गए और लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया और बंदूक को जब्त कर लिया। वहीं घायल बेटे का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (रीवा से अशोक मिश्रा की रिपोर्ट)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *