मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी।
नई दिल्ली: पीएम मोदी आज मन की बात कार्यक्रम के 112वें एपिसोड को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित किया जा रहा है। बता दें कि बजट पेश होने के बाद पीएम मोदी इस मन की बात कार्यक्रम में बोल रहे हैं। मन की बात का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो (AIR) के 500 से अधिक प्रसारण केंद्रों पर किया जा रहा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मन की बात कार्यक्रम को अलग-अलग जगहों पर सुन रहे हैं।
पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक की बात करते हुए भारत के खिलाड़ियों को समर्थन देने की बात की। इसके साथ ही उन्होंने चीयर फॉर भारत का स्लोगन भी दिया।
यहां सुनें ‘मन की बात’ का पूरा एपिसोड-