इजराइल ने लिया बदला, मारा गया हमास चीफ इस्माइल हानिया; ईरान में हुई हत्या


Hamas chief Ismail Haniyeh- India TV Hindi

Image Source : FILE
Hamas chief Ismail Haniyeh

Hamas chief Ismail Haniyeh Killed: इजराइल ने बीते साल सात अक्टूबर में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। हमास चीफ इस्माइल हानिया को मार गिराया गया है। ईरान की राजधानी तेहरान में हमास चीफ इस्माइल हानिया मारा गया है। इजराइली सेना के एक बयान के अनुसार, हानिया और उसके एक गार्ड की कथित तौर पर तेहरान स्थित उनके आवास पर हत्या कर दी गई है। इस्माइल हानिया आतंकी संगठन हमास का नेता है। वह नए ईरानी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह के लिए ईरान के दौरे पर था। इससे पहले अप्रैल में हवाई हमले में हानिया के तीन बेटे मारे गए थे। 

IRGC ने की पुष्टि

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बयान में पुष्टि की है कि हमला तेहरान में हानिया के ठिकाने को निशाना बनाकर किया गया है, जिसमें हमास चीफ के साथ-साथ एक बॉडीगार्ड की भी मौत हो गई है। हनिया 2019 से ही फलिस्तीन से बाहर रह रहा था। इस्माइल हानिया के निर्देश पर ही हमास ने इजराइल पर बीते साल बर्बर आतंकी हमला किया था। 

मारे गए हानिया के बेटे

बता दें कि, अप्रैल 2024 में इजराइली सेना ने हानिया के तीन बेटों को भी मार गिराया था। इजराइल ने गाजा पट्टी पर एयर स्ट्राइक की थी जिसमें हानिया के तीन बेटे मारे गए थे। इजराइली सेना ने तब बताया था कि हानिया के तीन बेटे आमिर, हाजेम और मोहम्मद गाजा में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने जा रहे थे, इस बीच तीनों हवाई हमलों की चपेट में आ गए। 

यह भी पढ़ें:

बुशरा बीबी को किया गया नामजद तो बदल गए इमरान खान के सुर, सेना के सामने लगे गिड़गिड़ाने!

इजराइल ने बेरूत में किया भीषण हवाई हमला, मारा गया हिजबुल्ला का टॉप कमांडर

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *