अयोध्या गैंगरेप मामला: लखनऊ के चौराहों पर लगे पोस्टर्स, लिखा- लड़के हैं गलती हो जाती है


Ayodhya gang rape case Posters put up at crossroads in Lucknow read they are boys they make mistakes- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
अयोध्या गैंगरेप मामला: लखनऊ के चौराहों पर लगे पोस्टर्स

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुए गैंगरेप मामले पर यूपी की सियासत गरमा गई है। आए दिनों सपा और भाजपा के नेताओं द्वारा बयान दिए जा रहे हैं। इस बीच राजधानी लखनऊ के कई चौराहों पर अयोध्या रेप कांड से जुड़े पोस्टर्स देखने को मिले। दरअसल लखनऊ के 1090 चौराहे पर एक होर्डिंग लगाई गई है। ये पोस्टर्स भाजपा की अवध प्रांत की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्वेता सिंह की तरफ से लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में अयोध्या गैंगरेप के आरोपी मुहई खान का जिक्र है और यूपी पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के एक बयान का जिक्र किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि लड़को से गलतियां हो जाती हैं।

लखनऊ में लगे पोस्टर

भाजपा नेता श्वेता सिंह द्वारा लगाए गए इस होर्डिंग में सपा पर हमला किया गया है। लाल रंगे के होर्डिंग में लिखा गया है, “लड़के हैं गलती हो जाती है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव डीएनए टेस्ट की बात कर क्या साबित करना चाहते हैं? मुईद है गलती हो जाती है?” बता दें कि श्वेता सिंह भाजपा की अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। पहले यह समाजवादी पार्टी में थी, लेकिन साल 2017 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ से समाजवादी पार्टी के सिंबल पर टिकट मांग रही थीं, लेकिन टिकट नहीं मिल पाने के कारण वह भाजपा में शामिल हो गईं।

पोस्टर में आरोपी मुईद का जिक्र

बता दें कि पोस्टर में लि्खा गया मुईद, अयोध्या गैंगरेप मामले के मुख्य आरोपी का नाम है। वहीं मुलायम सिंह यादव ने एक बार बयान दिया था कि “लड़के हैं उनसे गलतियां हो जाती है”, इस बयान को पोस्टर पर लिखा गया है। बता दें कि इस बयान के बाद मुलायम सिंह यादव की खूब आलोचना हुई थी। बता दें कि आयोध्या रेप कांड मामले में पुलिस ने 30 जुलाई को अयोध्या जिले के भदरसा में बेकरी चलाने वाले आरोपी मुईद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को गिरफ्तार किया था। इसी मामले पर अखिलेश यादव ने डीएनए टेस्ट कराने की मांग की थी, जिसके बाद से भाजपा ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *