अतीक अहमद का खास गुर्गा शमशाद गिरफ्तार, माफिया की पत्नी शाईस्ता के साथ CCTV में आया था नजर


अतीक अहमद का गुर्गा समशाद गिरफ्तार - India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
अतीक अहमद का गुर्गा समशाद गिरफ्तार

प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद के गुर्गे शमशाद को प्रयागराज जिले के पुरामुफ्ती थाना पुलिस ने गिराफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। शमशाद बेली का रहने वाला है। आरोप है कि वह बम लेकर भागने की फिराक में था। शुक्रवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इसे पोंघट पुल के पास से गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा के साथ ही 392 और 120 /211 IPS के तहत भी मुकदमा दर्ज हुआ है।

शाईस्ता परवीन के साथ सीसीटीवी में आया था नजर

पुलिस ने बताया कि शमशाद पिछले साल अतीक अहमद की पत्नी शाईस्ता परवीन के साथ सीसीटीवी में भी ये नज़र आया था। शमशाद प्रयागराज और प्रतापगढ़ में लगातार छुप छुप कर रह रहा था। पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी। वह अतीक अहमद के परिवार का खास माना जाता है। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *