दिल को रखना है चंगा, तो रोज सुबह खाएं ये सूखे मेवा, जानें हार्ट के लिए कौन से ड्राई फूट हैं सबसे ज्यादा फायदेमंद?


दिल की सेहत के लिए ड्राई फ्रूट्स- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
दिल की सेहत के लिए ड्राई फ्रूट्स

शरीर तब तक स्वस्थ है जब तक सीने में दिल धड़कता रहता है। इसलिए दिल की सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी है। हार्ट को हेल्दी बनाए रखने के लिए खाने और लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव कर लें। खराब लाइफस्टाइल हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ाती है। यही वजह है कि पहले उम्र के साथ किसी किसी को होनी वाली हार्ट की समस्या अब युवाओं को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रही है। कम उम्र में लोगों को हार्ट में ब्लॉकेज, हार्ट अटैक और दूसरी बीमारियां होने लगी हैं। हार्ट को हेल्दी बनाए रखने के लिए डाइट में ड्राई फ्रूट्स जरूर शामिल करें। हालांकि आपको कुछ खास ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए जो हार्ट हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं।

ड्राई फ्रूट्स शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। रोजाना मेवा खाने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम किया जा सकता है। नट्स खाने से हेल्दी फैट शरीर को मिलता है जिससे कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद मिलती है। इससे शरीर को विटामिन भी मिलते हैं जो हार्ट फंक्शन में सुधार लाते हैं। 

हार्ट पेशेंट को कौन से ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए?

बादाम- दिल को स्वस्थ रखने के लिए बादाम खाना अच्छा माना जाता है। वैसे बादाम आपकी पूरी सेहत के लिए ही अच्छे होते हैं। रोजाना 7-8 भीगे हुआ बादाम जरूर खाने चाहिए। बादाम में एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन ई पाया जाता है। इसके अलावा प्रोटीन, फाइबर और मैग्नीशियम पाया जाता है जो हार्ट हेल्थ में सुधार लाते हैं।

अखरोट- दिल की सेहत चंगी बनानी है तो रोजाना अखरोट जरूर खाने चाहिए। अखरोट खाने से ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलता है जो दिल के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा प्रोटीन और फाइबर का भी अच्छा सोर्स है। अखरोट खाने से हार्ट की बीमारियों का जोखिम कम होता है।

मूंगफली- दिल की सेहत का ख्याल रखने के लिए आप डाइट में मूंगफली जरूर शामिल करें। मूंगफली हाई प्रोटीन का सोर्स हैं जिससे शरीर और दिल दोनों स्वस्थ रहते हैं। लंबे समय तक नियमित रूप से मूंगफली खाना आपकी दिल की सेहत में सुधार लाता है।

पिस्ता- शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए पिस्ता फायदेमंद ड्राई फ्रूट्स में से एक है। पिस्ता में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसके अलावा पिस्ता में विटामिन ई भी होता है। जो हार्ट हेल्थ में सुधार लाता है। रोजाना डाइट में पिस्ता जरूर शामिल करने चाहिए।

काजू- ड्राई फ्रूट्स की लिस्ट में काजू ऐसा है जो सभी को खूब पसंद आता है। काजू में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। काजू में जिंक, मैग्नीशियम, आयरन और कॉपर होता है। जो हार्ट को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। 

 

 

Latest Health News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *