सीताराम येचुरी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS में वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट


सीताराम येचुरी की फिर बिगड़ी तबीयत- India TV Hindi

Image Source : FILE PHOTO
सीताराम येचुरी की फिर बिगड़ी तबीयत

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी को दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। थोड़ी समय पहले ही सीताराम येचुरी की तबीयत फिर बिगड़ी है। इसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें लंग्स में शिकायत है। एम्स के डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

19 अगस्त को AIIMS में हुए भर्ती

बता दें कि 77 वर्षीय सीताराम येचुरी को 19 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें आईसीयू में ले जाया गया था। तब से उनका इलाज किया जा रहा है।

रिपोर्ट- अनामिका

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *