हरियाणा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, अंबाला कैंट से इस नेता को टिकट


हरियाणा विधानसभा चुनाव कांग्रेस की लिस्ट।- India TV Hindi

Image Source : PTI
हरियाणा विधानसभा चुनाव कांग्रेस की लिस्ट।

आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग में अब काफी कुछ ही दिनों का वक्त बचा है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर रहे हैं। इस बीच गुरुवार को सुबह-सुबह ही कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। आइए जानते हैं कि कांग्रेस की इस लिस्ट में किन नेताओं को कहां से टिकट मिला है। 

अम्बाला कैंट से परिमल परी को टिकट

कांग्रेस की ओर से जारी की गई उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट में कुल 5 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। कांग्रेस ने अम्बाला कैंट विधानसभा सीट से परिमल परी, पानीपत ग्रामीण विधानसभा सीट से सचिन कुंडू, नरवाना (एससी) विधानसभा सीट  से सतबीर डबलैन, रानिया विधानसभा सीट से सर्व मित्र कंबोज और तिगांव विधानसभा सीट से रोहित नगर को टिकट दिया है। 

हरियाणा विधानसभा चुनाव

Image Source : INDIA TV

हरियाणा विधानसभा चुनाव





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *