पत्नी की चाकू से हत्या कर, घर में ही कैद हुआ बेरहम पति, राजधानी दिल्ली में सनसनीखेज वारादत


पति ने की पत्नी की हत्या- India TV Hindi

Image Source : FILE PHOTO
पति ने की पत्नी की हत्या

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिल्ली के शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी थाने के 13 ब्लॉक में पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गर्दन काट कर हत्या कर दी। इन दोनों की 16 साल पहले शादी हुई थी। दोनों पति-पत्नी नेपाल के रहने वाले थे। इनके दो बच्चे थे।

पत्नी की गर्दन कर की हत्या

पिछले कई महीनों से पति और पत्नी के बीच आपस में झगड़ा होता रहता था। शनिवार को झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति शराब पीकर आया और कमरे से दोनों बच्चों को बाहर निकाल दिया। पति ने चाकू लेकर अपनी पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी।

हत्यारे पति ने खुद को कमरे में कैद किया

हत्यारा पति पत्नी की गर्दन पर चाकू मारने के बाद 20 मिनट अंदर ही बैठा रहा। खुद को उसने कमरे में कैद कर लिया। बाहर से मृतक की मां दरवाजा खटखटाती रही लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने हत्यारे पति को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वारदात के बाद इलाके में फैली सनसनी

इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। आसपास के लोग आरोपी व्यक्ति के खिलाफ सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कल को वो किसी पर भी जानलेवा हमला कर सकता है।

Latest Crime News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *