आरजी कर रेप-मर्डर केस में आया नया ट्विस्ट, अब महिला डॉक्टर के चाचा की हुई एंट्री


kolkata rape murder case- India TV Hindi


कोलकाता रेप मर्डर केस में खुलासा

कोलकाता: आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर से बलात्कार और निर्मम हत्या में अब नया खुलासा हुआ है। जिनसे आरजी कर बलात्कार और हत्या मामले के संबंध में सीबीआई ने पूछताछ की थी, उस फोरेंसिक विशेषज्ञ अपूर्बा बिस्वास ने बताया है कि, ”कोई था जिसने खुद को उस महिला डॉक्टर का चाचा बताया, जिसकी आरजी कर में बलात्कार और हत्या कर दी गई थी। उस शख्स ने कहा था कि अगर तुरंत पोस्टमार्टम नहीं कराया गया तो हर जगह खून ही खून होगा. इस व्यक्ति ने खुद को इलाके का पूर्व पार्षद बताया था और मुझ पर पोस्टमार्टम करने का दबाव डाला था। मैं उसके नाम का खुलासा नहीं कर सकता, लेकिन वह महिला डॉक्टर के परिवार से संबंधित नहीं है।” 

(कोलकाता से ओंकार की रिपोर्ट)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *