हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल


अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल।- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL MEDIA
अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल।

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को बड़ा झटका।  हाल ही में बीजेपी से सांसद का चुनाव लड़ने वाले अशोक तंवर हुए कांग्रेस में शामिल। हुड्डा ने कांग्रेस में करवाया शामिल। पटका पहना करवाई कांग्रेस जॉइन। बड़ी बात ये है कि अशोक तंवर ने आज दोपहर 1:45 बजे भाजपा उम्मीदवार की रैली में भाग लिया था और इसके बारे में ट्वीट भी किया था। इसके बाद अशोक तंवर कांग्रेस के कार्यक्रम में दिखाई दिए। अब खबर आई है कि वह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

कांग्रेस ने दी जानकारी

कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर अशोक तंवर के कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी दी है। कांग्रेस ने कहा कि पार्टी कांग्रेस ने लगातार शोषितों, वंचितों के हक़ की आवाज उठाई है और संविधान की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से लड़ाई लड़ी है। हमारे इस संघर्ष और समर्पण से प्रभावित होकर आज BJP के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, हरियाणा में BJP की कैंपेन कमेटी के सदस्य और स्टार प्रचारक अशोक तंवरकांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस परिवार में आपका पुनः स्वागत है, भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *