आज का मौसम 09 अक्टूबर 2024: 11 राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, दिल्ली-हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम, जानें-ताजा अपडेट


देश के 11 राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट - India TV Hindi

Image Source : PTI
देश के 11 राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

नई दिल्लीः देश के कई राज्यों से मानसून विदाई ले चुका है जबकि कुछ जगहों पर मानसून अभी भी सक्रिय है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों के लिए तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई अन्य राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। आसमान ज़्यादातर साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

भारी बारिश का येलो अलर्ट 

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पुडुचेरी, कराईकल और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। रायलसीमा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश में भी आज छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा है कि 11 अक्टूबर तक 35-45 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली के लिए मौसम अपडेट

उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, पूर्व और मध्य भारत के लिए, मौसम विभाग ने बारिश की कोई भविष्यवाणी नहीं की है और मौसम सामान्य रहेगा। दिल्ली में आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। दिन का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी

मौसम विभाग के अनुसार, जल्द ही गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से मानसून विदाई ले रहा है। जबकि दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों से मानसून विदा ले चुका है। 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *