
रामगोपाल की हत्या की तस्वीरें
उत्तर प्रदेश के बहराइच में राम गोपाल मिश्रा की हत्या का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही वह हरे रंग के झंडे को उठाता है, वैसे ही उसे गोली मार दी जाती है। इसके बाद वह नीचे गिर जाता है। बहराइच के महसी में यह हिंसा हुई थी। यहां महराजगंज से राम गोपाल मिश्रा का आखिरी वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोली लगते ही राम गोपाल मिश्रा मौके पर गिर गया था। इसके बाद उसके साथ बर्बरता की गई। राम गोपाल को छत पर झंडा लगाने के दौरान गोली मारी गई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बहराइच में हिंसा खत्म होने के तीन दिन बाद इंटरनेट सेवा शुरू कर दी गई है। बुधवार देर रात 12 बजे इंटरनेट सेवा शुरू हुई। बहराइच में दंगों के बाद से इसे बंद कर दिया गया था।
