राजस्थान: धौलपुर में टेंपो और बस में जोरदार भिड़ंत, 12 की मौत, मरने वालों में अधिकतर बच्चे और महिलाएं


Dholpur accident- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
धौलपुर में बस-टेंपो की टक्कर

राजस्थान के धौलपुर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां बाड़ी में टेंपो और बस की जोरदार टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अधिकांश बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। हादसे का शिकार हुए सभी लोग शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। तभी बाड़ी सदर थाना इलाके के सुनीपुर के पास यह हादसा हो गया। हादसे का शिकार हुआ टेंपो धौलपुर का ही है, लेकिन जिस बस के साथ इसकी टक्कर हुई है, वह उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की है।

(धौलपुर से विनोद तिवारी की रिपोर्ट)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *