राष्ट्रपति मुर्मू ने जस्टिस संजीव खन्ना को नियुक्त किया भारत का अगला CJI, इस तारीख को लेंगे शपथ


जस्टिस संजीव खन्ना अगले सीजेआई नियुक्त।- India TV Hindi

Image Source : PTI
जस्टिस संजीव खन्ना अगले सीजेआई नियुक्त।

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ आगामी 10 नवंबर को अपने पद से रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस संजीव खन्ना का नाम अगले सीजेआई के तौर पर आगे बढ़ाया है। अब भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस संजीव खन्ना को भारत का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर दिया है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस बात की जानकारी दी है। 

11 नवंबर को लेंगे शपथ

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया है कि भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए देश की राष्ट्रपति ने मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद भारत के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना को 11 नवंबर, 2024 से भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। बता दें कि जस्टिस संजीव खन्ना 11 नवंबर को CJI के पद की शपथ लेंगे। 

करीब 6 महीने का होगा कार्यकाल

जस्टिस संजीव खन्ना भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। वह वर्तमान सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के बाद सुप्रीम कोर्ट में सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। साल 2019 में 18 जनवरी की तारीख को जस्टिस संजीव खन्ना सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए थे। CJI के तौर पर जस्टिस संजीव खन्ना का कार्यकाल छह महीने से थोड़ा अधिक होगा। वह 13 मई, 2025 को रिटायर होंगे।

जस्टिस संजीव खन्ना की पढ़ाई

जस्टिस संजीव खन्ना का जन्म 14 मई 1960 को हुआ था। जस्टिस संजीव खन्ना ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ फैकल्टी कैम्पस लॉ सेंटर’ (सीएलसी) से कानून की पढ़ाई की है। जस्टिस संजीव खन्ना को 2005 में दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया तथा 2006 में उन्हें स्थायी न्यायाधीश बनाया गया था।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में प्रदूषण का कहर, CJI चंद्रचूड़ ने मॉर्निंग वॉक पर जाना बंद किया, जानें क्या बोले

जम्मू-कश्मीर: बारामूला में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, एक नागरिक की मौत, 4 जवान घायल

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *