चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के चलते इस राज्य में भी बंद किए गए आज स्कूल, राज्य सरकार ने लिया है फैसला


School Closed- India TV Hindi

Image Source : FILE PHOTO
School Closed

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ देश के तटीय राज्यों में अपना असर दिखा रहा है। कई राज्यों में तेज बारिश के साथ तेज हवा चल रही है। लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं। ऐसे में एक हिंदी पट्टी के राज्य ने भी आज प्रदेश में सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। आदेश 24 अक्टूबर की देर शाम जारी किए गए हैं। सरकार ने आदेश में कुछ जिलों में स्कूलों को बंद रखने को कहा है।

केजी से लेकर 12वीं तक स्कूल बंद

चक्रवाती तूफान ने झारखंड राज्य में अपना असर दिखा रहा है। ऐसे में राज्य की सोरेन सरकार ने कई क्षेत्रों के स्कूलों को बंद कर दिया है। आदेश में कहा गया कि बाब कोल्हान प्रमंडल, भाईगामा के अंतर्गत पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिले में चल रहे सभी सरकारी, गैर सहायता प्राप्त और सभी प्राइवेट स्कूलों में KG कक्षा से 12वीं तक की कक्षाएं 25 अक्टूबर को बंद रहेंगी। साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों को लेकर अलर्ट जारी किया है।

जानकारी दे दें कि तूफान के कारण ओडिशा व पश्चिम बंगाल में पहले ही 3 दिनों तक सभी स्कूल कॉलेज को बंद कर दिया गया है।

बारिश को लेकर जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 25 अक्टूबर को प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी इलाकों में बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं, दक्षिण-पश्चिमी और केंद्रीय हिस्सों में भी भारी बारिश को लेकर चेताया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दाना के प्रभाव से झारखंड के कई इलाकों में गुरुवार रात से भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, आईएमडी ने कोल्हान क्षेत्र (पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिला) में शुक्रवार के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है।

आज ओडिशा में दस्तक दे रहा तूफान

ओडिशा के भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच चक्रवात “दाना” के आने की प्रक्रिया देर रात 12:45 बजे से सुबह 5:30 से 6:00 बजे तक जारी रहेगी। यह प्रक्रिया अभी भी चल रही है। हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ रही है। यह 120 किलोमीटर प्रति घंटे को पार कर सकती है।

ये भी पढ़ें:

NEET वालों ध्यान दें! MCC ने बदल दिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए नियम, नहीं जाना तो होगा नुकसान

CBSE बोर्ड ने किया ऐलान, जनवरी में इस तारीख से शुरू होंगे कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम; जानें तारीखें

 

Latest Education News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *