दूर हो जाएगी पुरानी से पुरानी कब्ज की समस्या, बस डाइट में इस तरीके से शामिल कर लें जीरा


How to get rid of Constipation?- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
How to get rid of Constipation?

पेट से जुड़ी समस्याएं अक्सर आपकी ओवरऑल हेल्थ को बुरी तरह से डैमेज कर सकती हैं। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर गट हेल्थ की देखभाल करने की सलाह देते हैं। हालांकि, खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से लोगों को कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी अपनी इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो जीरे को सही तरीके से और सही मात्रा में अपने डाइट प्लान में शामिल कर लीजिए।

पिएं जीरा वॉटर

आयुर्वेद के मुताबिक जीरा वॉटर आपके पेट की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं को अलविदा कहने के लिए जीरे के पानी को पिया जा सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए जीरे के पानी को सुबह-सुबह खाली पेट पीने की सलाह दी जाती है। महज कुछ ही दिनों के अंदर आपको पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा और आपका पेट साफ रहने लगेगा।

कैसे बनाएं जीरे का पानी?

जीरे का पानी बनाने के लिए आपको रात में एक गिलास पानी में लगभग एक स्पून जीरा डालना है। अब अगली सुबह इस पानी को हल्का गर्म कर लीजिए। इसके बाद आप जीरे के पानी को छानकर पी सकते हैं। अगर आप चाहें तो आप दूसरे तरीके से भी जीरा वॉटर बना सकते हैं। सुबह-सुबह एक गिलास पानी को बॉइल कर, इसमें एक स्पून जीरा डालें। अब दोबारा से पानी को बॉइल करें और फिर इसे छानकर पी जाएं।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

कब्ज की समस्या को दूर करने के अलावा भी जीरे का पानी आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। जीरा वॉटर आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकता है। डायबिटीज पेशेंट्स को भी जीरे का पानी पीने की सलाह दी जाती है। बॉडी को डिटॉक्स करने से लेकर वेट लूज करने तक, जीरा वॉटर आपकी ओवरऑल हेल्थ को सुधार सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Latest Health News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *