चोर ने इस चीज को भी नहीं छोड़ा, चोरी का Video हुआ वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट


Screen Grab- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL MEDIA
बेंच चोरी करते चोर का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। सोशल मीडिया बिल्कुल क्रिकेट की तरह है। जिस तरह क्रिकेट में किस बॉल पर क्या हो जाए, उसकी कल्पना नहीं की जा सकती, ठीक उसी तरह सोशल मीडिया पर कब आपके सामने कौन सा वीडियो आ जाए, आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। हर दिन अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको हैरान करके ही छोड़ेगा। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक चोर ने शॉल से अपने चेहरे को अच्छे से ढका हुआ है और वो किसी जगह रखे बेंच को चुरा रहा है। सरकारी अस्पताल या फिर कार्यालय में जिस तरह के बेंच रखे होते हैं, वीडियो में वैसा ही बेंच नजर आ रहा है। चोर उसे उठाकर अपने कंधे पर रखकर वहां से रफू चक्कर हो जाता है। वीडियो पर टेक्स्ट लेयर करते हुए ‘बाहुबली चोरनी’ लिखा हुआ है। इसके मुताबिक यह दावा किया जा रहा है कि चोर कोई महिला है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @introvert_hu_ji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘कुछ भी सेफ नहीं है इधर।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पूरा ही उठा ले गई। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह आंटी वाह। तीसरे यूजर ने लिखा- अरे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा दिया। चौथे यूजर ने लिखा- इसकी भी चोरी कर ली। एक अन्य यूजर ने लिखा- कितने तेजस्वी लोग हैं।

ये भी पढ़ें-

लड़कों से दोस्ती पर पति ने लगाई रोक, महिला ने बताए अपने करोड़पति हस्बैंड के स्ट्रिक्ट रूल्स

चप्पल को चोरी होने से बचाने के लिए शख्स ने बताई गजब की तरकीब, Video हुआ वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *