Maharashtra Assembly Election 2024: विधायक जी 2009 में 12वीं पास थे, अब रह गए आठवीं पास, चुनावी हलफनामें में भी झूठ


Aslam Shaikh- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
असलम शेख

Maharashtra Assembly Election 2024:  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता असलम शेख का शिक्षा घोटाला सामने आया है। असलम शेख ने अपने चुनावी हलफनामे में खुद को आठवीं पास बताया हैस जबकि 2009 में उन्होंने खुद को 12वीं पास बताया था। बीजेपी ने असलम शेख के इस फर्जीवाड़े पर तंज कसा है। बीजेपी युवा मोर्चा के अद्यक्ष तिजिन्दर तीवाना ने कहा कि इस शिक्षा घोटाले से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि विधायक रहते हुए असलम शेख ने कितने घोटाले किए होंगे।

महाराष्ट्र में कांग्रेस के असलम शेख से पहले झरखंड में झामुमो के हेमंत सोरेन का शिक्षा घोटाला सामने आ चुका है। चुनावी हलफनामे के अनुसार पांच साल में हेमंत सोरेन की उम्र सात साल बढ़ी है। बीजेपी ने इस पर भी झारखंड के मुख्यमंत्री को घेरा है।

बीजेपी ने पूछे सवाल

बीजेपी युवा मोर्चा के अद्यक्ष तिजिन्दर तीवाना ने एक वीडियो जारी कर कांग्रेस विधायक से सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि सोचो जरा जिल व्यक्ति ने अपनी शिक्षा के साथ इतना घोटाला किया है, उसने जनता के साथ और विधायक फंड के साथ क्या-क्या किया होगा। उन्होंने कहा “जो व्यक्ति शिक्षा के स्तर पर 12वीं पास से आठवीं पास पर आ गया वह मलाड के विकास के स्तर को कितना पीछे ले गया होगा यह भी सोचने वाली बात है। असलम भाई मलाड की जनता को लॉलीपॉप बांटते हैं, ये तो सबको पता था, लेकिन उन्होंने चुनाव आयोग को ही गोली दे दी।”

Aslam Shaikh Affidavit

Image Source : INDIA TV

असलम शेख का 2009 और 2024 का हलफनामा

हेमंत सोरेन का उम्र घोटाला क्या है?

हेमंत सोरेन ने चुनावी हलफनामे में अपनी उम्र 49 साल बताई है। खास बात यह है कि 2019 में हेमंत सोरेन ने अपनी उम्र 42 साल बताई थी। ऐसे में वह खुद दावा कर रहे हैं कि पिछले पांच साल में उनकी उम्र सात साल बढ़ गई है। इसी बात पर झारखंड में बवाल हो रहा है। हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री हैं और इसी कार्यकाल में घोटाले के आरोप में उन्हें जेल जाना पड़ा था। जमानत मिलने के बाद वह दोबारा राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। ऐसे में उनके उम्र घोटाले पर विपक्षी दल मजे ले रहे हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *