WPL Retentions 2025: RCB और मुंबई ने इन प्लेयर्स को किया रिटेन, इन्हें दिखाया बाहर का रास्ता


Mumbai Indian And RCB- India TV Hindi

Image Source : GETTY
Mumbai Indian And RCB

WPL की शुरुआत साल 2023 में हुई थी और तब से इसके दो सीजन हो चुके हैं। एक बार मुंबई इंडियंस और एक बार आरसीबी ने खिताब जीता है। दिल्ली कैपिटल्स ने दो बार फाइनल में जगह बनाई, लेकिन दोनों बार उसे हार का मुंह देखना पड़ा। अब वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 मिनी ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। 

आरसीबी की टीम ने 7 खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जिसमें हीथर नाइट जैसी स्टार प्लेयर भी शामिल है। आरसीबी टीम ने स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, रेणुका ठाकुर, आशा शोभना, सोफी डिवाइन जैसी प्लेयर्स को रिटेन किया है। मंधाना की कप्तानी में ही आरसीबी की टीम ने WPL 2024 का खिताब जीता था। उन्होंने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से भी टीम को कई मुकाबले जिताए हैं। 

रिटेन: स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, रेणुका ठाकुर, आशा शोभना, श्रेयंका पाटिल, एकता बिष्ट, एस मेघना, एलिसे पेरी, सोफी डिवाइन, डैनी व्याट-हॉज (ट्रेडेड), जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनेक्स, केट क्रॉस, कनिका आहूजा

रिलीज: दिशा कसाट, इंद्राणी रॉय, नादिन डी क्लार्क, शुभा सतीश, श्रद्धा पोकरकर, सिमरन बहादुर, हीथर नाइट

मुंबई इंडियंस ने अपने स्क्वाड में ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं किया है और सिर्फ चार प्लेयर्स को ही रिलीज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई एक बार ट्रॉफी जीत चुकी है। 

रिटेन: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, नैट साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, अमनजोत कौर, सैका इशाक, जिंतिमनी कलिता, एस सजना, कीर्तन बालाकृष्णन, शबनीम इस्माइल

रिलीज: प्रियंका बाला, हुमैरा काजी, फातिमा जाफर, इस्सी वोंग

(खबर अपडेट हो रही है)

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *