दिल्ली की राजनीति से जुड़ी बहुत बड़ी खबर, कैलाश गहलोत ने AAP और मंत्री पद से दिया इस्तीफा


Kailash Gahlot - India TV Hindi

Image Source : PTI
कैलाश गहलोत

नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा है। दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने पार्टी और मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस मौके पर कैलाश गहलोत का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी की आलोचना की है।

कैलाश गहलोत ने क्या कहा?

कैलाश ने कहा कि केंद्र से लड़ाई वक्त की बर्बादी है। आम आदमी पार्टी केवल राजनीतिक एजेंडे के लिए लड़ रही है। केजरीवाल ने खुद के लिए आलीशान घर बनवाया। आम आदमी पार्टी, आम आदमी के मुद्दे नहीं उठा रही है।  हमने वादा किया था लेकिन यमुना साफ नहीं कर पाए। यमुना आज सबसे ज्यादा प्रदूषित है। ये दिल्ली की बुनियादी जरूरतें भी पूरी नहीं कर पा रहे हैं। 

 

कॉपी अपडेट हो रही है…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *