
दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण
नई दिल्लीः दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई है। प्रदूषण को देखते हुए केंद्र सरकार ने गुरुवार को अपने कर्मचारियों के लिए काम के समय में बदलाव किया है । केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि सरकारी कार्यालय सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक और सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक खुले रह सकते हैं। आदेश में यह भी कहा गया है कि प्रदूषण को कम करने के लिए कर्मचारी वाहनों को पूल कर सकते हैं और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर सकते हैं।
